August 31, 2026 | 10:58:11

पश्चिमी दिल्ली में टिंबर गोदाम में भीषण आग, 25 दमकल गाड़ियां मौके पर; कोई हताहत नहीं

30 Aug 2026
पश्चिमी दिल्ली में टिंबर गोदाम में भीषण आग, 25 दमकल गाड़ियां मौके पर; कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली:  पश्चिमी दिल्ली में राजधानी मेट्रो स्टेशन के पास असम टिंबर मार्केट स्थित लकड़ी और प्लाईवुड के गोदाम में रविवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर सुबह 6:30 बजे तक काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement