September 10, 2026 | 22:28:10

CM योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, ‘तारीख पर तारीख’ अब नहीं चलेगी

30 Aug 2026
CM योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, ‘तारीख पर तारीख’ अब नहीं चलेगी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने कहा कि 5 साल से अधिक पुराने राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर मिशन मोड में निपटाया जाए।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जमीन, संपत्ति और अधिकारों से जुड़े मामलों में आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना चाहिए। ‘तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति हर हाल में खत्म करनी होगी। जिलाधिकारियों को राजस्व न्यायालयों की नियमित समीक्षा और लंबित मामलों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर भी सीएम योगी ने सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या का समाधान होना चाहिए। गलत या असंतोषजनक निस्तारण मिलने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपराध नियंत्रण, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को लेकर भी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement