September 03, 2026 | 11:02:26
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला पूर्णकालिक CEO नियुक्त किया है। ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।
CEO के चयन के लिए व्यापक प्रक्रिया अपनाई गई थी। इस पद के लिए कुल 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे। स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के कई चरणों के बाद उम्मीदवारों की सूची को सीमित किया गया और अंत में चयन समिति ने तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा।
जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति से राम मंदिर के प्रशासन, निर्माण से जुड़े कार्यों और भविष्य के संचालन को अधिक व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से आगे बढ़ाने की उम्मीद है।
News Circle की बड़ी खबर:
👉 राम मंदिर को मिला पहला पूर्णकालिक CEO
👉 रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा नियुक्त
👉 5,585 आवेदनों के बाद हुआ चयन
👉 मंदिर के प्रशासन और संचालन को मिलेगा नया नेतृत्व