September 06, 2026 | 15:49:40
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नर सेवा नारायण सेवा की युक्ति को लखनऊ तथा उ0प्र0 को चरितार्थ करने वाले ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा का अवध क्षेत्र का महामंत्री नियुक्त किया गया।
बताते चले कि राजीव मिश्रा बाल्यावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं अखिल विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राम मंदिर आंदोलन एवं अनेक जनकल्याणकारी आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभायी है तथा राजनीतिक संघर्ष के दौरान जेल भी जाना पड़ा है। लखनऊ महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा करते हुए अभी तक आम जनमानस के मध्य गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते है।
महामंत्री के रूप में नियुक्ति की खबर आते ही अवध क्षेत्र के भाजपा विधायकगण, पार्षदगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण के विभिन्न समूहों ने ढोल नगाणों] पुष्प वर्षा] घंटा घड़ियाल] पुष्प गुच्छ एवं अनेकानेक स्मृति चिन्ह भेंट कर राजीव मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न कोनों से ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लाभान्वित विद्यार्थियों के समूह, खिलाडियों के समूह, दिव्यांग छात्रों का समूह एवं अनेकानेक अवसरों पर लाभान्वित होने वालें मजदूर वर्गो ने जगह जगह काफिले को रोक रोककर भव्य स्वागत किया। मिश्रा के इस मनोनयन पर लखनऊ ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में उमंग एवं उत्साह की लहर दिख रही है। मनोनयन के पश्चात् राजीव मिश्रा भाजपा एवं संघ तथा सरकार के सम्मानित पदाधिकारिया एवं मंत्रियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
राजीव मिश्रा ने कहा कि मै भाजपा का सिपाही हू मेरा पूरा जीवन भाजपा के आचार एवं विचार के मार्गदर्शन में संगठन एवं जनता की सेवा के लिए समर्पित है। संगठन ने मुझको जो जिम्मेदारी दिया है सदैव यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के विकसित भारत एवं विकसित उ0प्र0 के संकल्प को सिद्ध करने में अपने खून का एक एक कतरा अर्पित करने के लिए तैयार रहूगा तथा 2027 में उ0प्र0 एवं 2029 में केन्द्र में भाजपा को प्रचण्ड विजय दिलाने में अपना गिलहरी योगदान प्रदान करूंगा साथ ही राजीव मिश्रा ने अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।