August 19, 2026 | 17:24:13

“गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! कुत्ते को बचाने में पलटी कार, 3 की मौत और 6 घायल”

19 Aug 2026
“गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! कुत्ते को बचाने में पलटी कार, 3 की मौत और 6 घायल”

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 175 के पास एक कार अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक कार में चालक समेत नौ लोग सवार थे और सभी अलग-अलग परिवारों से बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि कार नेपाल के रुपैडिया से चंडीगढ़ जा रही थी। अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने के बाद चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, इसी दौरान वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार कई बार पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement