October 13, 2026 | 04:09:49
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर योगी ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक विफलताओं पर विचार करना चाहिए। उन्होंने चुनाव में जीत का श्रेय लेने और हार के बाद EVM तथा चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर भी विपक्ष को घेरा।
योगी ने कांग्रेस से अपने नेतृत्व और राजनीतिक कार्यशैली पर आत्ममंथन करने की अपील की। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
अब सवाल है—योगी के इस हमले पर कांग्रेस की ओर से क्या जवाब आता है?