आ रहा है Samsung Galaxy M47 5G, भारत में कल होगी लॉन्चिंग
Samsung Galaxy M47 5G भारत में 29 जून को लॉन्च होगा, जिसके बाद इसकी सेल ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया से शुरू होगी. प्राइम डे सेल के तहत इस हैंडसट पर कमाल की डील्स देखने को मिलेंगी. ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इसके फीचर्स का खुलासा कर दिया है.
सैमसंग भारत में नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका नाम Galaxy M47 5G है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन में कई अच्छे फीचर्स, दमदार कैमरा मिलेगी. इस हैंडसेट के लिए ऐमेजॉन इंडिया पर एक डेडिकेटेड पेज तैयार किया गया है, जिसमें पर ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है. इस स्मार्टफोन को भारत में 29 जून को लॉन्च किया जाएगा.