प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
केजरीवाल गुजरात दौरे में दिल्ली के फर्जी विकास मॉडल की बात कर रहे: कांग्रेस

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अहमदाबाद दौरे में कही गई बातों पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल गुजरात दौरे के दौरान दिल्ली मॉडल की बात कर रहे हैं।

 
कमाऊ सदस्य खोने वाले बीपीएल परिवारों को 1 लाख रुपये देगी कर्नाटक सरकार

बेंगलुरु:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले उन सभी परिवारों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की, जिन्होंने कोविड -19 के कारण कमाई करने वाले वयस्क सदस्यों को खो दिया है। येदियुरप्पा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

 
जरूरतमंद डोमेस्टिक वर्कर्स को जनवादी महिला समिति ने बांटा सूखा राशन

नोएडा: जरूरतमंद दर्जनों डोमेस्टिक वर्कर्स को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व घरेलू कामगार महिला संगठन ने सोमवार 14 जून 2021 को गांव- बरौला सेक्टर- 49, नोएडा शिव मंदिर पर राशन की किट वितरित किया इस अवसर पर बोलते हुए जनवादी महिला समिति दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव आशा शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बनी परिस्थितियों में सबसे

 
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना सेे संक्रमित 339 नये मामले

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,57,441 सैम्पल की जांच की गयी है, जिनमें से 1 लाख 31 हजार से अधिक टेस्ट आरटीपीसीआर के माध्यम से किए गए

 
मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में विशेष अभियान से जुड़े एक बूथ का किया निरीक्षण

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि कोविड नियंत्रण करने में मुख्यमंत्री के निर्देशन में 3टी की विशेष रणनीति अपनाई गयी है। 3टी की विशेष रणनीति में एक अभिनव करते हुए आंशिक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण अभियान को जोड़ा गया है। इन पांच तत्वों का अभियान चलाकर कोविड संक्रमण को नियत्रित करने में सफलता मिली है। प्रदेश

 
राजीव गाँधी फाउंडेशन के पैसों का देश को हिसाब दे कांग्रेस: राजीव रंजन

पटना: कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कोरोना काल में राजीव गाँधी फाउंडेशन के योगदान का हिसाब मांगा. उन्होंने आज कहा कि किसी भी फाउंडेशन का निर्माण जनसेवा के लिए होता है. राजीव गांधी फाउंडेशन की वेबसाइट पर भी कुछ ऐसे ही उद्देश्य लिखे हुए हैं. लेकिन कोरोना महामारी जैसी भीषण आपदा में भी

 
गरीबों के राशन को क्या साजिश के तहत सड़ाया गया,केजरीवाल जवाब दें: गुप्ता

नई दिल्ली:  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार को राशन के लिए मिला लाखो टन आनाज सड़ गया  क्योंकि इसे समय पर गरीबों मे बांटा नही गया। उन्होने कहा कि अब मुख्यमंत्री बताये कि गरीबो के राशन का आनाज इतनी बड़ी मात्रा मंे कैसे सड़ गया या इसे किसी साजिश के तहत सड़ाया गया ताकि शराब

 
दिल्ली: विदेश यात्राओं पर जाने वालों के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन सेंटर

नई दिल्ली:  विदेशों में पढ़ने, नौकरी करने या अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने जा रहे व्यक्तियों के लिए दिल्ली में स्पेशल वैक्सीनेशन सेंटर शुरू किया गया है। दिल्ली सरकार ने इन लोगों के लिए मंदिर मार्ग पर स्थित नवयुग स्कूल में वैक्सीन सेंटर की शुरूआत की है।

 
16 जून से खुलेंगे एएसआई संरक्षित सभी केंद्रीय स्मारक और संग्रहालय

नई दिल्ली:  कोरोना महामारी के कारण बंद चल रहे एएसआई संरक्षित सभी केंद्रीय स्मारक और संग्रहालय को 16 जून से खोल दिया जाएगा। कोविड महामारी के कारण ये सभी स्थल 16 अप्रैल से बंद थे।

 
गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर आप के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे: केजरीवाल

अहमदाबाद: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगले साल गुजरात विधानसभा चुनाव में हमारे उम्मीदवार सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ।

 
अपना दल ने भाजपा को यूपी में गठबंधन जारी रखने का भरोसा दिया

लखनऊ: अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष और अनुप्रिया पटेल के पति आशीष सिंह पटेल ने कहा, “हमने भाजपा के सामने कोई मांग नहीं रखी है। हम आगामी यूपी चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे।”

 
रवि किशन ने अश्लील भोजपुरी गीतों पर प्रतिबंध के लिए मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

नई दिल्ली: अभिनेता और गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन शुक्ला ने भोजपुरी फिल्मों और गानों के माध्यम से समाज में फैलाई जा रही अश्लीलता पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों के साथ देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को

 
LJP सांसद ने किया पार्टी पर कब्जा, कहा- चिराग से कोई शिकायत नहीं, वे पार्टी में रहें

पटना: बिहार के हाजीपुर से लोजपा के लोकसभा सांसद पशुपति नाथ पारस ने कहा है कि, इस बार मैं खुद को अकेला महसूस कर रहा हूं। पार्टी की बागडोर जिनके हांथ में गई। पार्टी के 99% कार्यकर्ता, सांसद, विधायक और समर्थक सभी की इच्छा थी कि हम 2014 में NDA गठबंधन का हिस्सा बनें और इस बार के विधानसभा चुनाव

 
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 70 हजार से ज्यादा केस, 3,921 की मौत

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के 70,421 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,10,410 हुई। 3,921 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,74,305 हो गई है। 1,19,501 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,81,62,947 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,73,158 है।

 
योगी सरकार का दावा- 46 जिलों में 215 उद्योग लगे, 1,32,951 लोगों को रोजगार

लखनऊ:  बेरोजगारी और आर्थिक संकट की खबरों के बीच यूपी सरकार का दावा है कि प्रदेश में 46 जिलों 215 उद्योग लगे हैं और इन उद्योगों से 1,32,951 लोगों को रोजगार मिला है। सरकार के मुताबिक नोएडा सहित राज्य के 46 जिलों में बड़े उद्योगपतियों ने अपने उद्यम स्थापित कर उनमें उत्पादन भी शुरू कर दिया है।

 
जुलाई तक पीएम केयर फंड से 1213 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लग जायेंगे: धर्मेन्द्र प्रधान

नई दिल्ली:  पेट्रोलियम मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान ने आज पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर का संकेत मिलने के बाद से केंद्र सरकार इस बात को लेकर आश्वस्त होना चाहती है कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ रहे और इस बार ऑक्सीजन

 
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की प्रोन्नति के लिए लें शीघ्र निर्णय: नवनीत सहगल

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’  नवनीत सहगल ने बताया कि कोविड नियंत्रण करने में मुख्यमंत्री का यूपी का 3टी प्रयोग माॅडल के रूप में प्रस्तुत हुआ है। 3टी माॅडल के तहत ट्रैस, ट्रैक और ट्रीट अभियान के साथ-साथ आशिंक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश कोरोना के एक्टिव मामले घटे है। प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए

 
यूपी ने बीते 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 468 नये मामले आये: अमित मोहन

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,89,943 सैम्पल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,20,451 सैम्पल आरटीपीसीआर के लिए भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 5,33,45,463

 
कश्मीर पर कांग्रेस और पाकिस्तान एकमत: राजीव रंजन

पटना: कांग्रेस पर बरसते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने आज कहा कि धारा 370 हटने से कश्मीर में आए बदलाव से आतंकी संगठनों और पाकिस्तान के साथ साथ कांग्रेस भी बिलबिला रही है. जनता के डर से इस पार्टी ने आज तक इस मुद्दे पर अपना स्टैंड साफ़ नहीं किया है लेकिन इनके नेताओं के माध्यम से समय-समय

 
समग्र शिक्षा योजना के लिए जारी किए 7622 करोड़ रुपए: रमेश पोखरियाल

नई दिल्ली:  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 2021-22 के लिए समग्र शिक्षा योजना के तहत राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 7622 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। यह राशि किताबों, यूनिफार्म, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के संचालन, शिक्षा, वोकेशनल एजुकेशन, इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एवं डिजिटल पहलों को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए जारी की गई है।