प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
मिट्टी, सड़ी वस्तुओं से भी हो सकता है ब्लैक फंगस का संक्रमण : डॉ अनिल

पटना:  कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस की चर्चा अब लोगों को डराने लगी है। लोग ब्लैक फंगस को लेकर अधिक जानना चाह रहे हैं। बिहार में अब तक ब्लैक फंगस के 50 से अधिक मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से कई स्वस्थ भी हो गए हैं।

 
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2.57 लाख केस, 4194 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी दर्ज की गई है। यहां शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,57,299 नए मामले सामने आए। 21 अप्रैल के बाद यह सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में महामारी के कारण 4,194 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी

 
CM योगी ने सैफई मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया, अधिकारियों के साथ बैठक की

इटावा:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया। इसके साथ उन्होंने राज्य में कोविड स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।

 
केंद्र ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया संशोधन, डेढ़ करोड़ मजदूरों को होगा लाभ

नई दिल्ली:  केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए श्रमिक वर्ग के लिए अहम निर्णय लेते हुए न्यूनतम मजदूरों की दरों को संशोधित किया है। इससे कोरोना महामारी में आर्थिक मुश्किलों से जूझ रेह डेढ़ करोड़ श्रमिकों को राहत मिलेगी। भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने केंद्र के दायरे में विभिन्न श्रेणी के अनुसूचित रोजगार से जुड़े

 
केशव प्रसाद मौर्य ने सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर किया शोक व्यक्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मौर्य ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण चेतना के प्रखर संवाहक सुंदरलाल बहुगुणा

 
आंशिक कोरोना कर्फ्यू के नाम पर व्यापारियों से न हो दुर्व्यवहारः नन्दी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज प्रयागराज में ’जीएसटी और इनकम टैक्स रिटर्न की डेट को लेकर व्यापारियों से वर्चुअल संवाद किया।

 
डीआरडीओ ने बनाई कोविड-19 एंटीबॉडी डिटेक्शन किट, जून में होगी लॉन्च

नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक एंटीबॉडी डिटेक्शन किट विकसित की है, जिसे डीपकोवैन का नाम दिया गया है। इसे जून के पहले सप्ताह से बाजार में 75 रुपये प्रति टेस्ट की दर से उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। किट को डीआरडीओ के डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज (डीआईपीएएस) द्वारा विकसित किया गया

 
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने संचालित मारवाड़ी कम्युनिटी किचन का किया अवलोकन

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने आज यहां महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में अग्रवाल समाज द्वारा संचालित मारवाड़ी कम्युनिटी किचन का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के द्वारा की जा रही है सेवा निसंदेह प्रशंसनीय, वंदनीय एवं अनुकरणीय है। अग्रवाल समाज पूर्व में भी अपना सहयोग हर रूप में करता रहा है

 
ऑक्सीजन उपलब्धता में आत्मनिर्भर हो रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए बड़ी पहल की है। योगी ने कहा कि जल्द ही ऑक्सीजन को लेकर प्रदेश आत्मनिर्भर हो जाएगा और दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 
प्रधानमंत्री मोदी का कोविड प्रबंधन के लिए नया मंत्र, ‘जहां बीमार वहां उपचार’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड प्रबंधन के लिए एक नया मंत्र दिया, जहां बीमार वहां उपचार। मोदी ने कहा कि कोविड के इलाज को मरीज के घर तक लाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोझ कम होगा।

 
डब्लूएचओ के कंट्री हेड से और उच्चस्तरीय टेंट देने का किया है आग्रह

पटना:  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य सरकार कोरोना मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए जहां स्वयं संसाधनों में बढ़ोतरी कर रहा है, वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) और अन्य संगठन भी राज्य सरकार को सहयोग करने सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को डब्लूएचओ द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 100 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, -20 डिग्री सेंटीग्रेड से 50

 
हल्के प्रभाव वाले कोविड रोगियों को स्टेरॉयड नहीं लेना चाहिए : डॉ. गुलेरिया

नई दिल्ली:  भारत में म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) के बढ़ते मामलों के बीच एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अनियंत्रित मधुमेह और कोरोना से संक्रमित होने की वजह से म्यूकोरमाइकोसिस का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए मधुमेह के रोगियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रक्त शर्करा के स्तर की लगातार निगरानी और नियंत्रण करें।

 
जे.पी. नड्डा ने किया सामुदायिक केंद्रों में COVID-19 हेल्प डेस्क का उद्घाटन

नई दिल्ली:  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के अंतर्गत 824 सामुदायिक केंद्रों में COVID-19 हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।

 
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3009 नए मामले, 252 की मौत

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,009 नए मामले सामने आए है साथ ही 7,288 रिकवरी हुईं और 252 मौतें हुईं।दिल्ली में #COVID19 सक्रिय मामले: 35,683 रिकवर हुए मामलों की संख्या: 13,54,445 मौत का आंकड़ा: 22,831

 
दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल सरकार से पूछे पांच सवाल?

नई दिल्ली:  यह कहना गलत नहीं होगा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मानवता और संवेदना को दरकिनार करने में कभी गुरेज नहीं किया, उनके लिए दिल्लीवासियों के हित से ज्यादा जरूरी खुद की तस्वीर विज्ञापनों और होर्डिंग्स में चमकाना है। मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा था, कोरोना मरीजों के मृत्यु की संख्या

 
स्वतंत्र देव ने कोरोना श्रमिक जन जागरण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना श्रमिक जन जागरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि यह समय एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने की जगह लोक कल्याण के संकल्प के साथ सभी को साथ लेकर सेवा कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर

 
नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा जरूरतमंदों को किया फ्री राशन वितरित

नोएडा: समाज सेवा के कार्य में लगी नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा शुक्रवार को सेक्टर 35 मोरना ग्राम के हर्ष मॉर्डन स्कूल एवं सेक्टर 107 महर्षि कॉलोनी में 50 जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन वितरित किया गया। मुख्यातिथि रूचि महाजन ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।

 
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2.59 लाख केस, 4559 की मौत

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना का कहर घटता जा रहा है। भारत केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश भर में 24 घंटे में कोरोना के 2,59,551 मामले सामने आए, जो कि पिछले एक महीने में सबसे कम दैनिक मामले थे। हालांकि कोरोना से मौत का आँकडा़ शुक्रवार को एक बार फिर 4000 से उपर पहुंच गया। भारत

 
भारतीय सेना प्रमुख ने चीनी सीमा पर ऑपरेशन के तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली:  भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवने ने अरुणाचल प्रदेश क्षेत्र में चीन के साथ सीमा पर बल की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की साथ ही सेना प्रमुख ने पूर्वोत्तर राज्यों के इलाकों में सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की।जनरल नरवने 20 मई को दो दिवसीय दौरे पर नागालैंड के दीमापुर पहुंचे और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

 
महाराष्ट्र के गढ़चरौली में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, 13 नक्सली मारे गए

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल के मुताबिक गढ़चिरौली के एटापल्ली के जंगलों में पुलिस ऑपरेशन में कम से कम 13 नक्सली मारे गए हैं ।