Date posted: 4th November 2021
लखनऊः विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दीपावली पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृृतिक धरोहर हैं। हमारे सभी व्रत-त्योहार या पर्व, कहीं न कहीं पौराणिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं और उनका वैज्ञानिक पक्ष भी नकारा नहीं जा सकता।



















