September 10, 2026 | 22:07:57
पंजाब : 21 अगस्त को कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर बंद का असर कई इलाकों में देखने को मिला। बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर बुलाए गए बंद के दौरान कई शहरों में बाजार और दुकानें बंद रहीं। जालंधर में कुछ जगहों पर सड़कें जाम की गईं और हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हुआ।
लुधियाना में प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती रही और बाजार बंद नजर आए। वहीं मोहाली और जीरकपुर में भी बंद का असर देखने को मिला। हालांकि चंडीगढ़ में बंद का व्यापक असर नहीं दिखा।
बंद के दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर और अन्य जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
News Circle: पंजाब बंद से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित, बाजार बंद और सड़कों पर प्रदर्शन।