September 21, 2026 | 04:39:37
देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
वहीं ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के और मजबूत होने से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।