September 21, 2026 | 19:35:12
भारत ने Aichi-Nagoya Asian Games 2026 में अपना पहला पदक शूटिंग में जीता है। महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सोनम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदर्सा विनोद की तिकड़ी ने 1898 अंक के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चीन ने गोल्ड जीता, जबकि जापान को ब्रॉन्ज मिला।
इसके बाद एलावेनिल वलारिवन ने महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल जीता। एलावेनिल ने 252.4 अंक हासिल किए, जबकि जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 अंक के साथ गोल्ड जीता।