अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने नईम मंसूरी

नोएडा: अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत करने व किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए प्रदेश की कमान बुलंदशहर निवासी नईम मंसूरी के हाथ में सौपते हुये उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।इसकी जानकारी अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विरेन्द्र सिंह गुर्जर ने एक कार्यक्रम के दौरान दी।साथ ही उन्हें मनोनयन पत्र देकर यूनियन की नीतियों से अवगत कराया।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नईम मंसूरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुये भरोसा दिलवाया कि वो सगंठन को मजबूती प्रदान कराने व किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अपना जी जान लगा देंगें।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नईम मंसूरी ने कहा कि देश में किसानों की हालत आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी दयनीय बनी हुई हैं। हर साल हजारों किसान अपनी दयनीय स्थिति के चलते आत्महत्या करने को मजबूर है।अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन गांव-गांव जाकर किसानों के हित से जुड़े मुद्दों को उठाएगा और उनकी मजबूत आवाज बनेगा।बता दे कि मोहम्मद नईम मंसूरी पिछले लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय है और वर्तमान में यूपी पीस पार्टी के प्रदेश सचिव भी है।
इसके अलावा प्रदेश में मंसूरी समाज के एक बड़े नेता है।जो निरंतर किसान और मजदुरो के हितों के सघर्ष करते रहे है।उनके अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बनने से किसानों और मजदुरो के लिये मजबूती मिलेगी व मुस्लिम समाज को सगठन में बड़ी जिम्मेवारी मिलने से खुशी की लहर है।बता दे कि अब तक किसी भी किसान सगठन ने आज तक मुस्लिम समाज को इतनी बड़ी जुमेदारी नही दी

Facebook Comments