September 01, 2026 | 10:52:11
बहुजन समाज पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। बसपा प्रमुख मायावती संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सर्वसमाज में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और संभावित प्रत्याशियों के चयन पर फोकस कर रही हैं। पार्टी विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन भी कर रही है।
मायावती ने यह भी साफ किया है कि BSP यूपी विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। वहीं, वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा को चुनाव आयोग से जुड़े मामलों के साथ कानूनी और मीडिया संबंधी जिम्मेदारियां दी गई हैं।