August 17, 2026 | 17:29:27

2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने का सभी लोग संकल्प लें: केशव मौर्य

17 Aug 2026
2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने का सभी लोग संकल्प लें:  केशव मौर्य

लखनऊ: 16 अगस्त, 2026, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन, प्रयागराज में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह में सम्मिलित होकर ध्वजारोहण किया।  उपमुख्यमंत्री  ने प्रदर्शनी एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन को राष्ट्रप्रेम और गौरव से भर दिया।इस अवसर  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी वीर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।  उपमुख्यमंत्री ने तिरंगा पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की।  उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है।  उपमुख्यमंत्री  ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, महान बलिदानी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, अशफ़ाक़ उल्ला खां, रानी लक्ष्मी बाई व ऐसे अनगिनत बलिदानियों के योगदान को याद किया।  उपमुख्यमंत्री  ने इस अवसर पर सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर वीर सैनिक, पुलिस के जवान, अन्नदाता किसान, श्रमिकों, वैज्ञानिकों, मातृशक्ति, युवाओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा  कि 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, हम सभी को देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना है। कहा कि इस संकल्प को पूरा करने में हर देशवासी का योगदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश हित में हमारे देशवासी पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर हर नागरिक इसका हिस्सा बन रहा है, यह उनकी देशभक्ति की भावना को दिखाता है। उन्होंने तिरंगा यात्रा मैं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए बधाई दी। उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि राष्ट्रभक्ति से बड़ी कोई भक्ति नहीं है, वंदे मातरम से बड़ा कोई गीत नहीं है और आज हर भारतवासी के जुबान पर यह गीत एवं देश भक्ति गूंज रही है। उपमुख्यमंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री जी का वंदे मातरम के सभी 6 छंदों का गायन के लिए अभिनंदन करते हुए सभी को बधाई दी। कहा कि वंदे मातरम के गायन से हमें गर्व की अनुभूति होती है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने वंदे मातरम के रचयिता श्री बकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेश की चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के लिए पुलिस एवं पीएसी बल के कार्यों की सराहना की। उपमुख्यमंत्री ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अपनी बात समाप्त की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया।


इस अवसर पर मा विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष  राजेश शुक्ला, क्षेत्र उपाध्यक्ष  अवधेश गुप्ता,  विक्रम भदौरिया सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगणों के अलावा पुलिस आयुक्त श्री पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा के साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement