August 16, 2026 | 19:04:14

मौसम ने बढ़ाई टेंशन! यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

16 Aug 2026
मौसम ने बढ़ाई टेंशन! यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली/लखनऊ:  मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है और मौसम ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश में 16 और 17 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भी बारिश और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

भारी बारिश के चलते जलभराव, यातायात प्रभावित होने और निचले इलाकों में परेशानी बढ़ने की आशंका है। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement