खसरा-रूबेला टीकाकरण के लिए किया जागरूक

नोएडा: नव ऊर्जा युवा संस्था एवं लायंस क्लब नोएडा शिवा द्धारा रविवार को संयुक्त रूप से मिजलिस रूबेला यानी खसरा बीमारी को मिटाने के लिए जनजागरूकता रैली निकाली। रैली में मीजिल्स व रूबेला के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सुबह 9  बजे मेरीगोल्ड स्कूल के परिसर में करीब सैकड़ो लोग़ एकत्र हुए।

जिसके बाद विनय मित्तल (डिस्ट्रिक गवर्नर इंटरनेशनल लायंस क्लब) ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान लोगों ने रोगों को मिटाना है, देश को स्वस्थ बनाना है। एमआर टीका लगाना है, देश को स्वस्थ बनाना है,  आदि नारे लगाए। ऐ के मित्तल (अध्यक्ष लायंस क्लब शिवा नोएडा) ने रूबेला बीमारी के बारे में स्थानीय लोगों को जानकारी दी। रैली शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों से होते हुए सेक्टर 19 के बारात घर में आकर समाप्त हुई।
नव ऊर्जा युवा संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने बताया कि रैली में सीनियर सिटीजन, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर मुंजाल साहब, आर डी शर्मा, मुकेश कुमार, अंकित मित्तल, अर्पित, अंकुश, सचिन गुप्ता, शोभित रॉय, ऐ के अस्थाना, राकेश, दीपक, रोबिन, चन्द्रमा मद्धेशिया, शैलेन्द्र,  विशाल गोयल, रविकांत जैन के अलावा कई साथीगण मौजूद थे।

Facebook Comments