एनडीए से अलग होते उपेन्द्र कुशवाहा का राजनीतिक अस्तित्व खत्म :- मोर्चा

पटना 23 जनवरी 2019 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय महासचिव गणेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने लोकतांत्रिक जनता दल अध्यक्ष शरद यादव द्वारा रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से विमुख हुये जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि शरद यादव जैसे नेता भी अब यह मान लिये है कि केन्द्रीय मंत्री पद से हटने व एनडीए छोरने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा के राजनीतिक अस्तित्व मे गिरावट आई है।
मोर्चा नेताओं ने शरद यादव द्वारा उपेन्द्र कुशवाहा कि पार्टी रालोसपा से कन्नी काटे जाने पर कहा कि शरद यादव जी के इस निर्णय से यह पूर्णरुपेण बिहार की जनता मे यह खुला संदेश गया है कि महागठबंधन मे उपेन्द्र कुशवाहा की राजनीति अब नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के चारो ओर केन्द्रित हो गयी है। इसलिए मोर्चा नेताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा को नसिहत देते हुये आग्रह किया है कि अभी भी वक्त अपनी राजनीतिक दुरदर्षिता का आकलन करे।
नीलमणि पटेल

Facebook Comments