डिजिटल या वर्चुअल संवाद का विरोध कर राजद- कांग्रेस देश की युवा पीढ़ी का मजाक उड़ा रही है: डॉ. निखिल आनंद
Date posted: 27 June 2020
पटना: बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा है कि ऑनलाईन डिजिटल या वर्चुअल संवाद का विरोध करके राजद- कांग्रेस देश की युवा पीढ़ी का मजाक उड़ा रही है। ऐसा है तो राजद और कांग्रेस के नेता अपनी ट्वीटर और फेसबुक प्रोफाईल आईडी को सामुहिक तौर पर डिलीट कर दें। यह हास्यास्पद है कि चुनाव आयोग के साथ बैठक में राजद- कांग्रेस ने डिजिटल या वर्चुअल संवाद को खर्चीला कहकर विरोध किया है जबकि हकीकत है कि यह एक तकनीक आधारित सबसे सहज और सस्ता संवाद माध्यम है। आज के कम्प्यूटर और ऐन्ड्रॉएड फोन के युग में सर्वसुलभ संवाद प्रकिया है।
निखिल आनंद ने कहा कि कोरोना के दौर में भाजपा और जदयू जैसे राजनीतिक दल जो संगठन और विचारधारा की बुनियाद पर राजनीति कर रहे हैं उन्हें जनसंवाद में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन राजद जैसा बिना संगठन या सिस्टम सिस्टम की पार्टी जिसका विचारधारा से दूर-दूर तक मतलब नहीं वह अपनी राजनीति के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियाँ उड़ाकर कोरोना फैलाने में लगी हैं। कांग्रेस राजद की पिछलग्गू बनकर राजद के कोरोना प्रसार अभियान में योगदान दे रही है। कांग्रेस का तो बिहार में कोई नामलेवा नहीं है और वे लालू जी के पीठ पर सवार होकर राजनीतिक कर रहे हैं। वहीं राजद भीड़तंत्र की पार्टी है जिनका मकसद सिर्फ हंगामा खड़ा करना है।
Facebook Comments