प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करने के लिए विवेक ठाकुर ने प्रधानमंत्री को दी बधाई
Date posted: 30 June 2020
नई दिल्ली: भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम सम्बोधन सुनने के बाद ट्वीट कर कहा कि आगामी समय में कई त्योहार आएंगे और नवरात्र व दीपावली बाद छठी मईया का भी आराधना होगा। त्योहार हर्ष-उल्लास के साथ-साथ जरुरतों और खर्चों को भी बढ़ाता है। इनसभी के मद्देनजर देश के 80 करोड़ गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर अंत तक जारी रखने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संवेदनशील एवं दूरदर्शी निर्णय स्वागतयोग्य है। यह गरीबों के उत्थान के लिए उनकी कटिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।
विवेक ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि दो गज की दूरी का पालन करते रहिए, गमछा, फेस कवर, मास्क हमेशा उपयोग कीजिये, कोई लापरवाही न बरतते हुए आत्मनिर्भर भारत के यात्रा पर निरंतर बढ़ते चलना है।
Facebook Comments