नगरोटा में जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकवादी ढेर
Date posted: 19 November 2020
जम्मू: जम्मू और कश्मीर के जम्मू जिले के नगरोटा इलाके में जारी मुठभेड़ के दौरान गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों ने एक ट्रक में जा रहे 4 आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ये जानकारी दी। पुलिस ने कहा, पुलिस, सीआरएफ और सेना के साथ बान टोल प्लाजा जम्मू में एक मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।
Facebook Comments