September 10, 2026 | 21:49:30

नीतीश कुमार के विकासशील कार्यों को अमली जामा पहना रहे सम्राट चौधरी: मोर्चा

09 Aug 2026
नीतीश कुमार के विकासशील कार्यों को अमली जामा पहना रहे सम्राट चौधरी: मोर्चा
पटना :  9 अगस्त 2026,  राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र चौहान प्रधान महासचिव नरेश महतो राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र सिंह पटेल एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने आज एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को तीव्र गति से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अमली जामा पहनाने का काम रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने अपने दो दशक के कार्यकाल में जिस तीव्र गति से बिहार के विकास को ले काम किए हैं उसे वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तेजी से आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।

मोर्चा नेताओं ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा बिहार के विकास को ले शिक्षा स्वास्थ्य सड़क एवं औद्योगिक निवेश की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यों को गति दी गई है जिससे बिहार तीव्र गति से विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।  विकसित व समृद्ध बिहार बनाने को ले मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी लगातार जनहित कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की एनडीए सरकार बिहार को जल्द विकसित प्रदेश बनाएगी। युवाओं को रोजगार छात्रों को उच्च शैक्षणिक माहौल मिले इसके लिए भी प्रदेश की एनडीए सरकार लगातार काम कर रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement