November 15, 2026 | 05:38:59

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर! कई इलाकों में AQI 400 पार

14 Nov 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर! कई इलाकों में AQI 400 पार

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। शनिवार, 14 नवंबर को दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में धुंध और स्मॉग की मोटी चादर देखने को मिली।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह 7:05 बजे दिल्ली का औसत AQI 348 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।

नॉर्थ कैंपस में AQI 421, IIT दिल्ली में 419, ITO में 415 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 410 दर्ज किया गया। वहीं चांदनी चौक में AQI 392 और आनंद विहार में 379 रहा।

प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू रखी हैं। इसके तहत निर्माण गतिविधियों और प्रदूषण फैलाने वाले कार्यों पर सख्ती की जा रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषक हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहे हैं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं।

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement