November 17, 2026 | 05:46:22

दिल्ली में जहरीली यमुना को लेकर BJP-AAP में घमासान, छठ पूजा के दौरान नदी में दिखा सफेद झाग

16 Nov 2026
दिल्ली में जहरीली यमुना को लेकर BJP-AAP में घमासान, छठ पूजा के दौरान नदी में दिखा सफेद झाग

नई दिल्ली:  दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। छठ महापर्व के दौरान यमुना में सफेद झाग और प्रदूषित पानी की तस्वीरें सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार यमुना की सफाई के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन नदी की हालत अब भी खराब है। उन्होंने यमुना में मरी हुई मछलियों का मुद्दा भी उठाया।

वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी पर यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर राजनीति करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। बीजेपी का दावा है कि उसके शासन में यमुना की सफाई का काम आगे बढ़ा है और छठ पूजा के लिए दिल्ली में करीब 1,400 घाटों पर व्यवस्था की गई।

इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी छठ पूजा के अवसर पर यमुना घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

यमुना में प्रदूषण और सफेद झाग की समस्या ने एक बार फिर दिल्ली की राजनीति को गरमा दिया है। अब सवाल यह है कि यमुना को साफ करने के दावों के बीच नदी की वास्तविक स्थिति कब सुधरेगी?

Advertisement
Advertisement
Advertisement