November 09, 2026 | 21:49:43
ओमान: अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रविवार, 8 नवंबर को खेले गए ग्रुप-A के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के 209 रनों के लक्ष्य को 48.1 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 208 रन बनाए। भारत की ओर से अर्जुन राजपूत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों में 107 रनों की शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कव्या पटेल ने भी 23 रनों का योगदान दिया।
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और एक समय टीम ने 61 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम मुकाबले पर पकड़ बना लेगी, लेकिन पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जाहूर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 108 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी। हसनैन अब्बास डार ने भी 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
भारत की ओर से मनाल चौहान ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि मोहित उलवा को दो विकेट मिले। पाकिस्तान ने 11 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद भारतीय टीम की नजर अब अगले मुकाबले में वापसी करने पर होगी। भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को UAE से होना है।