August 16, 2026 | 19:05:25

सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

16 Aug 2026
सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ:  पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने अटल जी को राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति का शिखर पुरुष बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने विचारों, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता तथा राजनीति में नैतिकता के उच्च आदर्श स्थापित किए।

सीएम योगी ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण रहा। राष्ट्र की सेवा और राष्ट्रोन्नति के प्रति उनका समर्पण आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके विचार, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

16 अगस्त 2018 को अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था। आज उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement