समाज तो भयमुक्त नहीं हुआ लेकिन अपराधी जरूर भयमुक्त हुआ है: जयंत चौधरी

लखनऊ:  राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुलंदशहर घटना व उसमें मारे गये पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा शासन काल में उ0प्र0 अराजकता की भेंट चढ गया है। प्रदेश में कानून ही शेष है और व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है।

उन्होंने मृतक पुलिस निरीक्षक के परिजनों को एक करोड रूपये का मुआवजा देने व दोषियों के विरूद्व सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करते हुये घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
बुलंदशहर घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये चौधरी  ने कहा कि इस घटना ने मानवता को शर्मसार किया है। भाजपा के सहयोगी संगठनों द्वारा गौवंष की रक्षा के नाम पर देष में जगह जगह कानून को अपने हाथ में लिया जा रहा है। अब  बुलंदशहर  के स्याना में अपने नफरत को अंजाम देते हुये पुलिस थाने पर इनके कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया। सरकार भाजपा की है और इनके लोग इन्हीं के सहयोगी संगठनों के हमलावर होने के नाते पुलिस का मनोबल गिरा है। बार बार सूबे में जब हिंसा भड़कती है पाया जा रहा है आर0एस0एस0, भाजपा के संगठन के कार्यकर्ता शामिल थे।
यह संगठन अब न किसी धर्म की सेवा कर रहे हैं और न देष की। बल्कि हमारे नौजवानों को गलत राह पर ले जाने की साजिष रच रहे हैं। देष के अहम मुददों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। इन संगठनों का साम्प्रदायिक ताकतों के हिंसा से कनेक्षन की जांच हो और दोषियों पर रासुका की कार्यवाही हो। जयंत  चौधरी   ने मांग रखी कि भीड़तंत्र पर रोक के लिए सख्त कानून बने ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने कहा कि  प्रदेश   के मुख्यमंत्री व उनका पूरा मंत्रिमण्डल  प्रदेश   से बाहर है और  प्रदेश को देखने वाला कोई है ही नहीं। ऐसे में  प्रदेश   में कानून व्यवस्था अराजकता की भेंट चढ गयी है। भयमुक्त समाज का नारा देकर सत्ता में आयी सरकार के राज में समाज तो भयमुक्त नहीं हुआ लेकिन अपराधी जरूर भयमुक्त हुआ है।
श्री  चौधरी   ने कहा कि  बुलंदशहर  की घटना के बाद रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चौधरी  अजित सिंह ने पष्चिमी उ0प्र0 के सभी जिलाध्यक्षों, प्रदेश  व राष्ट्रीय पदाधिकारियों से वार्ता कर अमन चैन बनाये रखने व सजग रहने के निर्देष दिये हैं और जिसके लिए सभी रालोद कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ लगे हैं। श्री  चौधरी   ने  प्रदेशवासियों से शन्ति और व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुये अराजक तत्वों के मंसूबों को नाकाम करने की अपील की है।

Facebook Comments