यूपी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4095 नये केस, रिकवरी दर 86.04 प्रतिशत

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आज मुख्यमंत्री जी ने 01 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के मध्य संचारी रोग अभियान का शुभारम्भ किया। इसके अन्तर्गत सभी 75 जनपदों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वीडिया कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आई0सी0डी0एस0, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज, शिक्षा विभाग, नगर निगम/शहरी विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांग विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, सूचना विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा के अंर्तविभागीय सहयोग के द्वारा संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने इस दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए भी जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसी के मध्य 01-15 अक्टूबर के मध्य दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत आशा बहुएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकात्री घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चांे व महिलाओं का लाइन लिस्टिंग करेंगी। जिनका बाद में अभियान चलाकर टीकाकरण किया जायेगा।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,64,787 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,02,63,709 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटंे में कोरोना के संक्रमित 4,095 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 3,46,859 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4444 लोग उपचारित हुए। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 86.04 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 50,378 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक्टिव केसों में 26 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 24,135 लोग हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3634 लोग तथा सेमी पेड एल-1 प्लस में 109 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,27,439 क्षेत्रों में 3,94,489 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,57,30,773 घरों के 12,75,63,366 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 01 जनवरी से 30 सितम्बर तक जे0ई0 में 117 केस आयें थे, जबकि इस वर्ष 30 सितम्बर तक 56 केस आये है। इसी प्रकार पिछले वर्ष 01 जनवरी से 30 सितम्बर तक ए0ई0एस0 में 1391 तथा इस वर्ष 864 केस है। पिछले वर्ष 01 जनवरी से 30 सितम्बर के मध्य डेंगी में 1442 तथा इस वर्ष 212 है। पिछले वर्ष 01 जनवरी से 30 सितम्बर तक मलेरिया के 15,101 तथा इस वर्ष 4687 केस है। पिछले वर्ष 01 जनवरी से 30 सितम्बर तक एच-1 एन-1 के 2,043 तथा इस वर्ष 252 केस है।

Facebook Comments