ताहिर की नगर निगम सदस्यता रद्द होने पर भाजपा नेताओं ने जताया आभार

नई दिल्ली:  उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी माह में हुऐ दंगे के मास्टर माइंड नेहरू विहार से आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन की सदस्यता कल पूर्वी दिल्ली नगर निगम बैठक में पारित प्रस्ताव के बाद खत्म हो गयी है। जिसके लिए नागरिक संगठनों एवं भाजपा नेताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का आभार प्रकट किया।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि काफी समय से नेहरू विहार वार्ड की प्रमुख कालोनियों नेहरू विहार, दयालपुर, चंदू नगर, मूंगा नगर की आरडब्ल्यूए के आलावा स्थानीय मंदिर सभाओं के प्रतिनिधि राजवीर सिंह भाटी,  अरुण भाटी, महेन्द्र शर्मा, तिलक राम यादव, राजेश गौड़, देवराज ठाकुर, सुशील शर्मा आदि लगातार ताहिर हुसैन की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे।
प्रवक्ता  प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि वह स्वयं भी लगातार दो माह से सोशल मीडिया पर एवं आदेश गुप्ता सहित वरिष्ठ नेताओं को पत्र लिख कर ताहिर हुसैन की सदस्यता समाप्त करवाने का अभियान चला रहे थे, जिसके बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम नेताओं से बात कर ताहिर हुसैन की सदस्यता समाप्त करवाई। उन्होंने कहा कि हम मिलकर दंगा पीड़ितों के पुनर्वास में उनका पूरा सहयोग करेंगे।

Facebook Comments