शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की समाप्त
Date posted: 29 June 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उ0प्र0 शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा0 मो0 नसीर हसन की प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर दिया गया है और उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है।अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह द्वारा इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि मो0 नसीर हसन राजकीय महाविद्यालय, रूधौली जनपद बस्ती में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। उन्हें उ0प्र0 शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप मंे प्रतिनियुक्ति प्रदान की गयी थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया हैै।
Facebook Comments