लोकेश भाटी बने समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

नोएडा: गौतम बुध नगर मे समाजवादी पार्टी के लिए दिन-रात संघर्ष करने वाले युवा नेता लोकेश भाटी निवासी सलेमपुर गुर्जर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया है |

लखनऊ कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने लोकेश भाटी को नियुक्ति पत्र दिया और कहां की सभी नौजवान साथियों को मिलकर 2022 में आदरणीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है इस संबंध में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लोकेश भाटी ने कहा कि जो जिम्मेदारी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह जी ने मुझ पर अपना विश्वास जताया है मे हमेशा पार्टी की नीतियों को और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना ही मेरा लक्ष्य है इस मौके पर डॉक्टर विकास प्रधान कृष्ण नागर लोकेश भाटी सहित आदि लोग मौजूद रहे!!

Facebook Comments