दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ निगम चुनावों में वोट डालें: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के वोटरों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये निगम का चुनाव नहीं है, बल्कि दिल्ली में पिछले कुछ सालों से जो भ्रष्टाचार हो रहा है, उसको जवाब देने का समय है।
चुनाव प्रचार में लगातार काम करने के बाद विभिन्न कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद आदेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव चाहे विधानसभा का हो या निगम का हो, इसमें हिस्सा लेना बहुत ही आवश्यता है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि ये लोकतंत्र का महापर्व है, लिहाजा ज्य़ादा से ज्य़ादा संख्या में लोग इस महापर्व में हिस्सा लें और अपने वोट के जरिए भ्रष्टाचारियों को उखाड़े फेंके। दिल्ली की जनता को प्रदूषण के खिलाफ वोट करना है, दिल्ली के नगर निगम चुनावों में 250 वार्डों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे।

आदेश गुप्ता ने सभी जिलाध्यक्षों से बात कर कहा है कि तय कार्यकर्ता सुबह 7.30 बजे तक आवंटित स्थलों पर वोटर सहायता टेबल लगा लें और सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रातः 8 से अंतिम क्षण 5.15 बजे तक घर घर दस्तक दं।े लोगों को वोट डालने को प्रोत्साहित करें। सभी बूथ पालक, मंडल जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी पूरा दिन अपने अपने बूथ पर लोगों को मतदान के लियें प्रेरित करें।

Facebook Comments