October 01, 2026 | 04:32:23

अखिलेश के बिना सब सूना है!’ Brij Bhushan Sharan Singh का बड़ा बयान

30 Sep 2026
अखिलेश के बिना सब सूना है!’ Brij Bhushan Sharan Singh का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज है। इसी बीच बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस की ओर से यूपी में 150 सीटों पर दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा— “अखिलेश के बिना सब सूना है।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है।
वहीं, 30 सितंबर को दिल्ली में हुई INDIA ब्लॉक की बैठक में अखिलेश यादव खुद शामिल नहीं हुए और सपा ने अपना प्रतिनिधि भेजा। बृजभूषण के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement