October 03, 2026 | 04:00:00
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने AIMIM के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया है। लखनऊ में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले से चले आ रहे गठबंधन को ही आगे बढ़ाएगी, जिस गठबंधन ने बीजेपी को हराया था। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन और INDIA गठबंधन को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।
दरअसल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की पेशकश की थी और 2 अक्टूबर तक जवाब देने की बात कही थी। अब अखिलेश यादव के बयान से सपा का AIMIM को लेकर रुख सामने आ गया है। अब बड़ा सवाल है—क्या 2027 के यूपी चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन के सामने AIMIM अलग मोर्चा बनाएगी?