October 03, 2026 | 03:59:44

Flydubai Flight में मौत से जंग! Indian Pilot Smit Machchhar ने ऐसे बचाई 174 लोगों की जान

02 Oct 2026
Flydubai Flight में मौत से जंग! Indian Pilot Smit Machchhar ने ऐसे बचाई 174 लोगों की जान

Flydubai की Dubai से Tel Aviv जा रही Flight FZ1073 में उस वक्त बड़ा संकट आ गया, जब भारतीय कैप्टन Smit Machchhar पर उनके Co-Pilot ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन Smit ने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने किसी तरह Cockpit का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू किया। इस दौरान विमान तेजी से नीचे जा रहा था, लेकिन राहत दल में मौजूद अन्य पायलटों ने विमान को संभाला और इसे Saudi Arabia के Tabuk में सुरक्षित उतारा गया। विमान में 170 से ज्यादा यात्री और क्रू सवार थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन Smit Machchhar से अस्पताल में बात की और उनके साहस की सराहना की। कैप्टन ने बताया कि उस वक्त उनके मन में सिर्फ यात्रियों की जान बचाने की बात थी। अब इस पूरे मामले की जांच चल रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement