October 01, 2026 | 04:33:46

Meerut को मिली 2 नई MEMU Trains की सौगात! Khurja-Saharanpur से जुड़ा Meerut

30 Sep 2026
Meerut को मिली 2 नई MEMU Trains की सौगात! Khurja-Saharanpur से जुड़ा Meerut

मेरठ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने मेरठ सिटी को खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो नई MEMU ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दी है। 64573/64574 खुर्जा–मेरठ सिटी MEMU और 64580/64579 सहारनपुर–मेरठ सिटी MEMU के रूप में ये सेवाएं चलेंगी। खुर्जा–मेरठ MEMU खुर्जा से दोपहर 1:15 बजे चलेगी और शाम 5:20 बजे मेरठ पहुंचेगी। वहीं सहारनपुर–मेरठ MEMU सुबह 5:50 बजे सहारनपुर से चलकर 8:10 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों का रास्ते के सभी स्टेशनों पर कमर्शियल स्टॉपेज होगा। हालांकि, रेलवे ने अभी इन सेवाओं के शुरू होने की तारीख घोषित नहीं की है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement