October 01, 2026 | 04:35:39

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान और साहिल दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला!

30 Sep 2026
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान और साहिल दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला!

मेरठ के चर्चित ‘Blue Drum Murder Case’ में जिला अदालत ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी करार दिया है। यह मामला मार्च 2025 में सामने आया था, जब सौरभ का शव टुकड़ों में एक नीले ड्रम के अंदर सीमेंट से छिपा मिला था। इस केस में करीब 13 महीने तक सुनवाई चली और 126 सुनवाई के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए। फिलहाल अदालत ने दोषियों की सजा की अवधि तय नहीं की है; सजा पर बहस के बाद फैसला सुनाया जाएगा। फैसले को देखते हुए मेरठ कचहरी परिसर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement