September 05, 2026 | 09:31:13

PM मोदी बोले- दुनिया के लिए अवसरों का स्रोत बन रही देश की अर्थव्यवस्था”

04 Sep 2026
PM मोदी बोले- दुनिया के लिए अवसरों का स्रोत बन रही देश की अर्थव्यवस्था”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की तेज आर्थिक विकास दर को देश के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत बताया है। हाल में जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP वृद्धि 7.8% रही, जो उम्मीदों से बेहतर है।

PM मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत विकास की मजबूत राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया और लोगों से देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

सरकार का जोर सुधार, निवेश, विनिर्माण, तकनीक और बुनियादी ढांचे के विस्तार के जरिए विकास को और गति देने पर है। प्रधानमंत्री ने भारत की विकास यात्रा को दुनिया के लिए नई उम्मीद और अवसरों से जोड़कर पेश किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement