Date posted: 29th September 2021
लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,74,632 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 18 नये मामले आये हैं। 96,858 सैम्पल जनपदों से आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 7,81,42,992 सैम्पल की जांच की गयी है।




















