प्रमुख ख़बरें
Bhavna Impex
अयोध्या से यूपी चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे असदुद्दीन ओवैसी

लखनऊ: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2022 के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरूआत 7 सितंबर से अयोध्या जिले से करने का फैसला किया है। ओवैसी इस दिन अयोध्या के रुदौली में एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें मुसलमानों, दलितों, पिछड़ों और सवर्ण हिंदुओं को भी आमंत्रित किया गया है।

 
दीनदयाल जयंती पर हर ब्लॉक में लगेगा ‘गरीब कल्याण मेला’: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ:  ‘अंत्योदय’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती इस बार वंचित तबके के लिए खास होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार दीनदयाल जयंती (25 सितंबर) पर प्रदेश के सभी 826 विकासखंडों में गरीब कल्याण मेला आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

 
उत्तर प्रदेश सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करेगी भाजपा

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी। आगामी 5 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाली प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर

 
पुरानी बसों को बनाए रखने के लिए नई से ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं: विजेन्द्र गुप्ता

नई दिल्ली: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली परिवहन निगम की सभी बसों की तकनीकी आयु पूरी हो चुकी है और उनको सड़क पर बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार जितनी राशि खर्च कर रही है, उससे 2000 नई बसों की खरीद की जा सकती है।

 
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रेटर नोएडा के 17 अस्पताल के खिलाफ नोटिस जारी

नोएडा: जिला गौतमबुद्ध नगर में स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित मासिक रिपोर्ट न देने पर स्वास्थ्य विभाग ने ग्रेटर नोएडा के 17 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। इनसे एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।जल्द रिपोर्ट न देने पर कार्रवाई के लिए भी चेताया गया है।स्वास्थ्य विभाग सभी निजी अस्पतालों को प्रति माह प्रसव, बच्चों के टीकाकरण, मातृ-शिशु

 
भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के ख़िलाफ़ होगी सक्त कार्रवाई: नवाब सिंह नागर

नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन बसपा-सपा सरकार में हुए सुपरटेक घोटाले में दोषी अधिकारी निलंबित कर अन्य शामिल अधिकारियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई एवं जाँच हेतु शासन स्तर पर SIT गठन करने के आदेश दिए है।

 
उत्तर प्रदेश पिछले 24 घंटे में आये कोरोना संक्रमण के 36 नये मामले

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में सफलता मिली है। इस अभिनव प्रयोग सेें कोरोना संक्रमण में कमी आयी है। उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783

 
दीपक विग ने जिलाअधिकारी और सीईओ नोएडा प्राधिकरण के नाम लिखा पत्र

नोएडा: नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री दीपक विग ने जिला अधिकारी गौतम बुध नगर व सीईओ नोएडा प्राधिकरण के नाम एक खुला पत्र लिखा है, उन्होंने कहा है कि कल जो घटना घटित हुई जिस तरह बर्बर तरीके से किसानों महिलाओं व समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ जबरदस्ती की गई यह निश्चित रूप से और अलोकतांत्रिक वह

 
शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों के साथ किया जा रहा है शोषण

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों का शोषण एवं विभिन्न अनियमितताओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने प्राधिकरण के ओएसडी शिव प्रताप शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सालों पहले शहीद

 
रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ नोएडा में माकपा का विरोध प्रदर्शन

नोएडा घरेलू रसोई गैस के दामों में फिर 25 रुपए की बढ़ोतरी के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नोएडा कमेटी ने 2 सितंबर 2021 को सेक्टर- 8, नोएडा बांस बल्ली मार्केट पर विरोध प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।

 
भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

नोएडा: जिला गौतम बुध नगर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी तोमर की अध्यक्षता में महिला टीम नारी शक्ति ने ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की बहनों ने श्रद्धा पूर्वक स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा शांति के के लिए रजनी तोमर ने दीप प्रज्वलित किया गया।महिला मोर्चा टीम

 
छात्रों में विकसित की जाएगी बुनियादी गणित की क्षमता: धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली:  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय निपुण भारत मिशन के तहत एक संवादात्मक पुस्तिका लेकर आया है। इस पुस्तिका में क्यू आर कोड वाले वीडियो है। गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी साझा की।

 
ग्रामसभा की सरकारी जमीन पर विकसित करें आउटडोर एवं इनडोर खेल मैदान: उपेन्द्र तिवारी

लखनऊः उ0प्र0 सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने अलीगंज स्थित निदेशालय पंचायतीराज भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम नवनियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षकों की विभागीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए सभी नवनियुक्तों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, बिग बॉस सीजन 13 के रह चुके है विजेता

नई दिल्ली:  टीवी अभिनेता और बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है

 
नोएडा सुपरटेक मामला: योगी ने एसआईटी को अधिकारियों की भूमिका की जांच का दिया आदेश

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सुपरटेक ट्विन टावर प्रकरण पर गंभीर रुख अख्तियार करते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाने का आदेश दे दिया है। नोएडा सुपरटेक 40 मंजिला ट्विन टावर मामले में बिल्डरों और नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की सांठगांठ खुलकर उजागर हुई है।

 
समस्त श्रेणी के मार्गों को किया जाय शीघ्र गड्ढामुक्त: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़-रामघाट मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग-105) जो पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व राज्यपाल हिमांचल प्रदेश एवं राजस्थान स्व0 कल्याण सिंह की जन्मस्थली ग्राम मढ़ौली, तहसील अतरौली होते हुए रामघाट तक जाता है को श्रद्धेय कल्याण सिंह के सम्मान में श्रृद्धांजलि स्वरूप उनके नाम पर नामकरण किये जाने की घोषणा आज

 
डा. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय मकदूमपुर का किया निरीक्षण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने आज प्राथमिक विद्यालय मकदूमपुर लखनऊ, का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सावधानी अभी भी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ध्यान रखे कि स्कूल में सभी बच्चे मास्क अवश्य पहने और

 
किसान की आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन सिलेंडर की कीमत दोगुनी हुई

लखनऊ:  जनवादी जनक्रांति यात्रा के संपन्न होने पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, यह यात्रा जिन इलाकों से होकर निकली हैं वहां पर भाजपा का सफाया हो जाएगा। इसलिए समाजवादियों ने कहा है कि इस बार 400 पार। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन सिलेंडर की कीमत दोगुनी हुई है।

 
कोरोना काल में अब तक 7,566 लोगों ने करवाया उपचार: मंगल पांडेय

पटना:  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि मानसिक रोगों के उचित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग दृढ़संकल्पित है। जिलों से लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर तक रोगों के निवारण के लिए जागरूकता फैलायी जा रही है। कोरोना काल से लेकर अब तक कई सार्थक पहल किए गये हैं। कोरोना ने जहां शारीरिक रुप से चुनौतियां उत्पन्न की, वहीं मानसिक

 
PM मोदी ‘शिक्षा सम्मेलन’ को करेंगे संबोधित, 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली:  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को ‘शिक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इस शिक्षा सम्मेलन में देशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र शामिल होंगे। केंद्र सरकार ने 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय भी लिया है।