August 30, 2026 | 12:08:35
प्रयागराज/वाराणसी: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक नदी में बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
वाराणसी में गंगा का जलस्तर करीब 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं प्रयागराज और मिर्जापुर में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रयागराज में गंगा-यमुना के बढ़ते पानी के कारण दशाश्वमेध घाट डूब गया, जबकि संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह तक गंगा का पानी पहुंच गया है।
लगातार बारिश और ऊपरी इलाकों से नदियों में बढ़े पानी के चलते गंगा पर दबाव बढ़ा है। वाराणसी में प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए राहत चौकियों को सतर्क कर दिया है। तटवर्ती इलाकों में हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
फिलहाल सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर गंगा का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है।