September 05, 2026 | 15:31:52
लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में Special TET 2026 को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 सितंबर 2026 से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेंगे।
यह परीक्षा खास तौर पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा।
आयोग के कार्यक्रम के अनुसार आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है, जबकि Special TET परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।