September 23, 2026 | 03:07:55
उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 14 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। मुरादाबाद, हरदोई, एटा, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर में नए DM की तैनाती की गई है।
अनुनय झा को मुरादाबाद, राहुल पाण्डेय को हरदोई, एम. अरुन्मोली को एटा और महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं संजय चौहान को कुशीनगर और अनुज मलिक को संतकबीरनगर की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरण, नगर निगम और शासन के महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।