October 07, 2026 | 03:57:08
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ा कदम उठाया है। बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं और सभी ने आज नामांकन भी दाखिल कर दिया।
इस लिस्ट में 3 OBC, 2 दलित और 3 सामान्य वर्ग के चेहरे शामिल हैं। इनमें धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, प्रियंका सिंह रावत, विद्यासागर सोनकर, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं।
खास बात ये है कि बीजेपी ने अपने सभी 8 मौजूदा राज्यसभा सदस्यों को दोबारा टिकट नहीं दिया, जिनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा भी शामिल हैं।
राजनीतिक विश्लेषणों में इस चयन को 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।