September 27, 2026 | 03:46:54
उत्तर प्रदेश में शनिवार, 26 सितंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।
बारिश के अलर्ट को देखते हुए मेरठ में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश यूपी बोर्ड, CBSE और ICSE समेत सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू है।
इसके अलावा लखनऊ, कानपुर देहात, मिर्जापुर, कौशांबी, बांदा, अयोध्या, चित्रकूट और प्रयागराज समेत कई जिलों में भी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
मौसम विभाग ने 27 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में बहुत भारी और पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।