October 04, 2026 | 04:01:41
Asian Games 2026 में भारत का गोल्डन धमाका! भारत ने पुरुष क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 61 और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 192 रन ही बना सकी।
हसन नवाज ने 96 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बनाया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारत ने Asian Games में अपना क्रिकेट गोल्ड बरकरार रखा और पाकिस्तान को सिल्वर मेडल मिला।