September 23, 2026 | 03:10:10
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने MMA में इतिहास रच दिया है। भारतीय खिलाड़ी सुचिका तारियाल ने महिला Traditional MMA के 60 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सुचिका ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला सिंगापुर की हुई हून तेओ से हुआ, जहां कड़े मुकाबले के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सुचिका एशियन गेम्स में भारत की पहली MMA मेडलिस्ट बन गई हैं। खास बात यह है कि 2026 एशियन गेम्स में MMA पहली बार शामिल किया गया है।