October 03, 2026 | 04:00:27

Meerut Blue Drum Case: Muskan और Sahil दोषी! अब 14 अक्टूबर को सजा का फैसला

02 Oct 2026
Meerut Blue Drum Case: Muskan और Sahil दोषी! अब 14 अक्टूबर को सजा का फैसला

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को हत्या का दोषी करार दिया है। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोनों को दोषी माना। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाह पेश किए गए और लंबे समय तक सुनवाई चली।

मामले में सजा पर सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई है। यानी अब सबकी नजर इस बात पर है कि अदालत दोनों दोषियों को क्या सजा सुनाती है।यह मामला मार्च 2025 में सामने आया था, जब सौरभ राजपूत का शव एक नीले ड्रम में सीमेंट से छिपा हुआ बरामद हुआ था। इस वारदात ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान—मेरठ के इस चर्चित केस पर पूरे देश की नजर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement