September 28, 2026 | 04:02:50
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी-तूफान ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। पिछले 48 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 15 लोगों की मौत और 117 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। कई इलाकों में जलभराव और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बांदा में 32, जालौन में 21 और हरदोई में 14 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।